बतोलेबाज़
...बड़े बड़ाई न करें, बड़े न बोले बोल, रहिमन हीरा कब कहे, लाख टका मेरो मोल...

एक और शुरुआत


धरती की गोद में
फिर एक कोंपल निकलना चाहती है
उसे नहीं मालूम कि कई घने पेड़
उसे धूप तक मयस्सर नहीं होने देंगे
ज़मीन की नमी को सोख लेंगे
मीलों तक जड़ों को फैलाकर
इलाके पर अपना वर्चस्व जताएंगे

फिर भी कोंपल जन्म लेना चाहती है
अपनी ज़मीन, अपना आसमान चाहती है
झाड़ और सूखे पत्तों के बीच कुछ बची नमी
और झुरमुटों के बीच से आती धूप से
एक दिन पेड़ बनने की ख़्वाहिश रखती है

कोंपल जो बड़ी होकर, लोगों को छांव देगी
जिस धरती से फूटी है, उसे टिकने का ठांव देगी
फलों-फूलों-सुगंध से जीवन का संचार देगी
परिंदों को घोंसला और हमें जीवन का सार देगी।
1 टिप्पणियाँ:

good start... welcome in the world of blog


एक टिप्पणी भेजें

बतोलेबाज़

मेरी फ़ोटो
जन्म: गंगा के किनारे बसे शहर पटना(बिहार)में, शिक्षा: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि(भोपाल) से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन, पत्रकारिता:साल 2004-05 में केबल चैनल बिहार न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग-एडिटिंग, 2005-07 के दौरान स्वतंत्र लेखन, 2007-08 ईटीवी में कॉपी एडिटर के तौर पर, फिलहाल ज़ी 24घंटे छत्तीसगढ़ में एसिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर... सीखने का सिलसिला जारी

बतोलेबाज़ों की दुनिया

समर्थक

बतोलेबाज़ी